{"_id":"578159f24f1c1bee067fa13d","slug":"slip-the-young-man-killed-by-train-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
bhadohi hindi news
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सुरियावा थानाक्षेत्र के कड़ोरगांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को मुंबई के गोरेगांव स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कड़ोर गांव निवासी राजन सरोज (20) मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को वह कांदीवली स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर अंधेरी के लिए निकला। गोरेगांव स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया। इससे मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। शनिवार को परिवार वाले ट्रेन से शव लेकर घर पहुंचे। शव आने की खबर लगते ही आसपास के कई गांव के लोग संवेदना जताने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन