{"_id":"60cdddd58ebc3e6b7230d9b0","slug":"skeleton-of-unknown-body-found-bhadohi-news-vns595593973","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला अज्ञात शव का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला अज्ञात शव का कंकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में मिला अज्ञात शव का कंकाल
फोटो-18
फोरेंसिक टीम ने बिसरा भेजा लैब, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दुर्गागंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बीरमपुर स्थित एक कुएं में शनिवार को सुबह अज्ञात शव का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर फोरेंसिक टीम ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया। स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक छोर पर बगीचा है जहां पर भेड़ चराते समय लोगों की नजर कुएं पर पड़ी। कुएं से निकल रही तेज दुर्गंध की हकीकत जानने के लिए जब चरवाहे कुएं के पास पहुंचे तो अज्ञात शव सड़ेगले रूप में दिखाई दिया। जंगल में आग की तरह शव मिलने की सूचना एक-दूसरे को मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कुएं के पास जुट गई। सूचना के लगभग आधे घंटे बाद दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
सूचना पर फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ शव को बाहर निकवाकर कब्जे में ले लिया। शव बाहर आते ही सिर्फ कंकाल रह जाने से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि 10 से 15 दिन पहले किसी की हत्या कर राज छिपाने के लिए कुएं में फेंक दिया होगा। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां प्रदीप कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की ओर से बिसरा सुरक्षित है। रिपोर्ट आने पर घटना का कारण और शव पुरुष का है या महिला का सामने आएगा। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।