{"_id":"636408c9ff6ac62b070241ba","slug":"six-thousand-need-prime-minister-s-house-in-28-villages-bhadohi-news-vns68192345","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 गांव में छह हजार को चाहिए प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 गांव में छह हजार को चाहिए प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका में सीमा विस्तार में शामिल 28 ग्राम पंचायतों में आवास के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। डूडा कार्यालय में छह हजार से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया है। आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा।
जिले में दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, खमरिया, घोसिया हैं। सातों नगर निकायों में अब तक 27 हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल चुके हैं। इनमें 20 हजार से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि सात हजार अभी अपूर्ण हैं। करीब दो साल पूर्व भदोही नगर पालिका के आसपास की 28 ग्राम पंचायतों को सीमा विस्तार में नगर में शामिल किया गया था। शुरू के एक साल में इन इलाकों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ लेकिन धीरे-धीरे संपर्क मार्ग, पेयजल की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। पालिका में शामिल इन ग्राम पंचायतों में आवास के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। प्रधानमंत्री आवास के जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह भदौरिया ने बताया कि भदोही पालिका में शामिल 28 गांवों से छह हजार आवेदन प्रधानमंत्री आवास के लिए आए हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। निकाय चुनाव के बाद पात्रों को आवास आवंटित होगा।
ज्ञानपुर। शासन ने दिसंबर 2020 में गंगापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर को नगर पालिका सीमा में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी।