{"_id":"6740e3ffbeba4039c40c3654","slug":"six-rice-mills-will-thresh-government-paddy-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119253-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छह राइस मिलें करेंगी सरकारी धान की कुटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छह राइस मिलें करेंगी सरकारी धान की कुटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धान खरीद जोर पकड़ने लगी है। 30 क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों की धान खरीदने के साथ ही कुटाई के लिए छह राइस मिलें नामित की गई हैं। सरकारी धान कुटाई के लिए फोर्टिफाइड ब्लेंडर लगाने वाली राइस मिलों को ही क्रय केंद्रों से जोड़ा गया है।
इससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों और स्कूलों के एमडीएम के लिए पौष्टिकयुक्त चावल मिल सकेगा। बिजली कनेक्शन न लेने के कारण कई मिलें मानक से बाहर हो गईं। जरूरत पड़ने पर भविष्य में मिलों की संख्या विभाग की तरफ से बढ़ाई जाएगी।
जिले में धान की खरीद के लिए कुल 30 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 35 हजार एमटी के सापेक्ष अब तक 600 एमटी खरीद हो चुकी है। धान खरीद के साथ ही उसकी कुटाई के लिए शुरुआती दौर में तीन केंद्र जोड़े गए हैं, जबकि तीन का सत्यापन कर जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय स्तर से कुल छह मिलों को क्रय केंद्रों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
वैसे तो जिले में कुल 21 राइस मिलें हैं। जिसमें 2023 में ही चार बंद हो गईं, जबकि बिजली कनेक्शन न लेने के कारण अधिकतर को अधिग्रहित नहीं किया गया। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि फोर्टिफाइड राइस में आयरन, जिंक, फोलिक एसिड और बी-12 होते हैं। सभी मिल संचालकों को फोर्टिफाइड ब्लेंडर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसमें चावल में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाइड राइस मिक्स किया जाएगा। ब्लेंडर मशीन से 100 किलो सामान्य चावल में एक किलो फोर्टिफाइड का मिश्रण मिलाकर पौष्टिकयुक्त चावल तैयार किया जाएगा। जो स्कूलों में मिड-डे मिल के अलावा राशनकार्ड धारकों को भी वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकारी दर पर धान बेचने वाले किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है। किसान किसी भी साइबर कैफे पर जाकर या खुद से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। जो किसान पूर्व के सत्र में पंजीकरण करवा चुके हैं, उनके लिए नवीनीकरण का विकल्प होगा। यूपी किसान मित्र एप डाउनलोड कर पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे सामान्य धान की 2,300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की 2,320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी।
धान ले जाने वाले 30 ट्रकों में लगा जीपीएस
धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन ने धान ढुलाई करने वाले ट्रकों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस करने के आदेश दिए हैं। इससे धान ले जाने वाले वाहनों के लोकेशन की निगरानी हो पाएगी। इसकी निगरानी के लिए लखनऊ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले में वर्तमान में 30 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। प्रत्येक क्रय केंद्रों को धान की ढुलाई के लिए एक-एक ट्रक आवंटित किए गए हैं। इनको जीपीएस से लैस किया गया है। इसकी जानकारी डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने दी।