फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six people including a cousin died in a road accident on Holi day

Bhadohi News: होली वाले दिन सड़क हादसे में चचेरे भाई समेत छह लोगों की माैत

Sun, 16 Mar 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Six people including a cousin died in a road accident on Holi day
रंगोत्सव पर शुक्रवार को छह घरों में रंग गुलाल नहीं मातम पसरा रहा। होली वाले दिन जिले में विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसे में चचेरे भाई समेत छह लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में मरने वालों में युवाओं की संख्या अधिक रही। जिले में कोईरौना, सुरियावां, ज्ञानपुर, ऊंज और गोपीगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

ससुराल से खोवा पहुंचाकर लौट रहे थे चचेरे भाई
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के मनीपुर इटहरा गांव के पास जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में चचेरे भाई ओमप्रकाश दलित (35) और महेंद्र प्रसाद दलित (25) की मौत हो गई। दोनों प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के गोपालपुर लमाही निवासी थे। परिजनों के अनुसार, होली वाले दिन सुबह ओमप्रकाश अपनी ससुराल इटहरा गांव निवासी हरिमोहन दलित के घर खोवा पहुंचाने गया था। उसके साथ चचेरा भाई महेंद्र भी गया था। लौटते समय इटहरा से सटे मनीपुर गांव के पास जंगीगंज धनतुलसी मुख्य सड़क पर बाइक असंतुलित हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोइरौना पुलिस दोनों को डीघ सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना छोटक यादव दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल से बाजार गया था लालमनी

ऊंज। थाना क्षेत्र के वहीदा मोड़ के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी, सैदाबाद निवासी प्रवेश तिवारी (30) होली के दिन जिले में रिश्तेदार के घर आया था। वह लौट रहा था। दूसरी तरफ ऊंज के बिछिया बनकट निवासी लालमनी (50) साइकिल से बाजार गया था। इस बीच वहीदा मोड़ के पास सर्विसलेन पर साइकिल व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लालमनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
----------------------------------
बीरमपुर गांव बाइक से गया था बैंक मित्र वीरेंद्र

सुरियावां। कोतवाली के मजजूदा निवासी बैंक मित्र वीरेंद्र सिंह लल्लर (40) की होलिका दहन वाले दिन रात में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने के अनुसार वे किसी काम के सिलसिले में बीरमपुर गांव की तरफ गए थे। इस बीच किसी बाइक में टक्कर होने से उनकी मौत हो गई। वे तीन बच्चों के पिता थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दूसरा बाइक सवार भाग गया।

-------------------------------

डीजे पर डांस रहा था दिव्यांग शिवकुमार

जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली के विशम्भरपट्टी गांव में दानुपुर मार्ग पर एक बाइक सवार ने दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। होली वाले दिन गांव निवासी लाल बिंद का बेटा शिवकुमार बिंद 28 घर के सामने डीजे पर डांस कर रहा था। इस बीच दानूपुर की ओर से तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद लाेग उसे गोपीगंज सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है शिवकुमार दिव्यांग था।
--------------------------------
दो बाइक की टक्कर में एक की माैत, दो घायल

ज्ञानपुर। कोतवाली के झींगुरपुर गांव स्थित आधार का पोखरा के पास दो बाइकें भिड़ गईं। इसमें एक बाइक सवार विजय शंकर यादव (35) निवासी शायर, औराई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश विश्वकर्मा (24) छोटाडीह, ज्ञानपुर और प्रदीप कुमार (26) निवासी शायर, उगापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
दुर्गागंज। भदोही- दुर्गागंज मार्ग पर छनौरा गांव में शनिवार को बाइक और कार की टक्कर हो गई। इसमें हरिकरनपुर निवासी सचिन यादव (21) पुत्र श्यामधर यादव, कैलाश नाथ (18) पुत्र राजनाथ यादव घायल हो गए। दोनों बाइक से सुरियावां जा रहे थे। उसी दौरान विपरित दिशा से महाराष्ट्र नंबर की कार ने टक्कर मार दिया। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed