{"_id":"670d9c0c57c1ac85a2065214","slug":"six-officers-including-sdm-judicial-absent-notice-issued-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117815-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एसडीएम न्यायिक समेत छह अफसर अनुपस्थित, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एसडीएम न्यायिक समेत छह अफसर अनुपस्थित, नोटिस जारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्याें, राजस्व न्यायालयों की प्रगति को लेकर की बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस पर शिकायकर्ता को संतुष्ट करने पर जोर दिया। बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों पर चस्पा करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम न्यायिक समेत छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब निस्तारण कर रैंक में सुधार का निर्देश दिया। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित मामलों को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। निस्तारण न होने पर कठोर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
वन विभाग को निर्देशित किया कि जंगली जानवरों से घायल हुए व्यक्तियों को आर्थिक मदद दिलाना सुनिश्चित करें। डीएम ने धारा 34 में 72 ई- कोर्ट केस पांच साल से लंबित होने पर औराई तहसीलदार को हिदायत देते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
समीक्षा में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर एसडीएम न्यायिक आकाश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, उपायुक्त उद्योग, आईटीआई प्रधानाचार्य, प्रभागीय वनाधिकारी, एक्सईएन नलकूप को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इस मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर अरूण गिरि, भदोही भान सिंह, औराई बरखा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।