फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six crore roads in three days rain

तीन दिन की बारिश में उखड़ीं छह करोड़ की सड़कें

Sat, 19 Jun 2021 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Six crore roads in three days rain
बारिश से टूटी तीन माह पूर्व बनी रामपुर गंगा घाट मार्ग। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश ने सड़कों की दशा और दिशा दोनों बिगाड़ कर रख दी। करीब छह करोड़ की लागत से बनी चार प्रमुख सड़कें गड्ढों में बदल गई है। जिससे उन मार्गों से बाइक, साइकिल सवार संग वाहन चालकों के लिए गुजरना मुश्किल हो गया है। ये हालत तब है कि जब कुछ सड़कों को हाल ही बनाया गया था और कुछ का हाल ही पैचवर्क कराया गया था। आइए देखते हैं तीन दिन की बारिश के बाद सड़कों का हाल।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर से रामपुर गंगा घाट जाने वाले मार्ग का तीन से चार माह पूर्व 4.50 करोड़ से लोक निर्माण विभाग ने नवीनीकरण कराया। ठेकेदारों ने मानक की किस कदर अनदेखी की है उसका नजारा तीन दिनों से हो रही बारिश में देखने को मिल गया। मार्ग पर जग-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। व्यस्ततम मार्गों में शामिल रामपुर घाट मार्ग पर गड्ढे होने से आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। गोपीगंज नगर में कबूतरनाथ मार्ग के मरम्मत पर करीब 50 लाख खर्च हुए। यह भी मानसून की पहली बारिश की मार नहीं सह सका और जगह-जगह बने गड्ढे सड़क की दशा को बयां कर रहे हैं। अल्प समय में सड़क टूटने से व्यापारियों संग आम नागरिकों में नाराजगी है। सुरियावां नगर के गल्लामंडी में करीब 50 लाख की लागत से मार्ग की मरम्मत हुई थी, लेकिन बारिश संग जल निकासी के अभाव में सड़क चंद महीने में ही टूट गई है। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन करना मुश्किल भरा हो गया है। यही हाल नेहरू नगर मार्ग का भी है। जिसको कुछ माह पूर्व बनाया गया था।

सुरियावां-कुसौड़ा मार्ग पर लगा बारिश का पानी। संवाद

सुरियावां-कुसौड़ा मार्ग पर लगा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed