फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six centers will open for purchase of mustard

Bhadohi News: सरसों की खरीद के लिए खुलेंगे छह केंद्र

Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Six centers will open for purchase of mustard
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं, धान और बाजरे के बाद अब सरसों की खरीद शुरू होगी। यह व्यवस्था पहली बार शुरू की जा रही है। शासन का पत्र आने के बाद सहकारिता विभाग हर ब्लॉक में एक-एक केंद्र खोलने की तैयारी में जुट गया है। इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिल सकेगा। 15 से 20 अप्रैल तक इन केंद्रों से खरीद की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 70 हजार हेक्टेयर में खेती की जाती है। इसमें 50 हजार हेक्टेयर में रबी-खरीफ की खेती होती है जबकि शेष रकबे में फल, सब्जी समेत अन्य की खेती की जाती है। रबी और खरीफ सीजन में किसानों से गेहूं और धान की खरीद की जाती है। वैसे तो जिले में पहले सरसों की खेती नाममात्र की होती थी, लेकिन तेल की बढ़ती कीमतों के कारण अधिकतर किसानों ने राई-सरसों की खेती का रकबा बढ़ा दिया है। पांच से छह साल पूर्व तक जहां 50 से 80 हेक्टेयर रकबे में ही सरसों की खेती होती थी, वहीं अब यह रकबा 383 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। रकबा बढ़ने से पैदावार भी बढ़ गई है। अकिधतर किसान अपनी जरूरत के हिसाब से सरसों की खेती करते हैं, लेकिन काफी संख्या में ऐसे किसान हैं जो व्यापारिक दृष्टिकोण से खेती करते हैं। गेहूं-धान के बजाए सरसों में उन्हें अच्छा फायदा होता है। किसानों की विवशता को समझकर व्यापारी समर्थन मूल्य करीब 5600 रुपये प्रति क्विंटल से एक हजार कम 4500 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल ही खरीद लेते हैं। इसको देखते हुए शासन ने किसानों से सरसों खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि हर ब्लॉक में एक-एक केंद्र प्रस्तावित किया गया है। खरीद का कोई लक्ष्य तय नहीं है। गोपीगंज के मंडी समिति, सुरियावां, जंगीगंज, औराई, अभोली और भदोही में केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15 से 20 अप्रैल के मध्य केंद्र खोले जा सकेंगे। कृषि विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में 383 हेक्टेयर रकबे में 483 एमटी उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed