{"_id":"64cbfac717c3f6a200085424","slug":"sitamarhis-development-will-get-wings-from-350-crores-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-1493-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 3.50 करोड़ से सीतामढ़ी के विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 3.50 करोड़ से सीतामढ़ी के विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन
जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी का विकास अब पर्यटन स्थल के रूप में होगा। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे और जिलाधिकारी गौरांग राठी ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 3.50 करोड़ की विकास परक योजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। शासन की ओर से पहले चरण में आवंटित 1.80 करोड़ रुपये से यात्री शेड, सीतामढ़ी प्रवेश द्वार से मंदिर तक डेकोरेशन लाइटिंग जैसे कार्य होंगे।
ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने कहा कि सीतामढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकासित किया जाएगा। इसके आधुनिकीकरण और साज सज्जा में प्रथम चरण में 3.50 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही 12 करोड़ की योजना के प्रस्ताव की मंजूरी दिला कर महर्षि वाल्मीकि आश्रम, गंगा घाट, मौनी बाबा आश्रम और उड़िया बाबा आश्रम का विकास होगा। अध्यक्षता कर रहे डीएम गौरांग राठी ने कहा कि प्रथम चरण में सीता समाहित स्थल के साथ आसपास साफ सफाई, शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था होगी। कहा कि शीघ्र ही नौ से दस करोड़ के विकास कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। महंत पं हरिप्रसाद मिश्रा और आचार्य पं जयप्रकाश शुक्ल ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर डीघ त्रिस्तरीय पंचायत संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा, राहुल दूबे, मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र, चंद्रकुमार मिश्र, घनश्याम गुप्ता, विधान चंद्र दूबे, धर्मेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह, शिवचंद शुक्ल, अजय सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
प्रथम चरण में 1.80 करोड़ से होंगे ये विकास कार्य
सीतामढ़ी। क्षेत्र को अब पर्यटन विभाग विकास का पंख लगाने जा रहा है। प्रथम चरण में जो विकास कार्य होंगे उनमें मुख्य रूप से सीतामढ़ी के चौराहे पर शानदार विशाल मुख्य स्वागत द्वार बनेगा। इसके अलावा श्री सीता समाहित स्थल मंदिर के प्रवेश द्वार और विश्व प्रसिद्ध 108 फुट ऊंचे भगवान हनुमान जी के मंदिर के सामने स्वागत द्वार बनेगा। इसके अलावा अविकसित पार्कों का सुंदरीकरण, यात्रियों के बैठने के लिए दो यात्री शेड, सीतामढ़ी प्रवेश द्वार से मंदिर तक डेकोरेशन लाइटिंग के साथ सभी स्वागत द्वारों (गेट) के पास हाईमास्ट लाइट लगेगी। जिला पर्यटन अधकारी राजेश भारती ने बताया कि प्रथम चरण के विकास के लिए अभी 1.80 करोड़ रुपए की धनराशि शासन से प्राप्त हुई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
साकार होने लगा सीतामढ़ी के विकास पुरुष स्व. पुंज का सपना
सीतामढ़ी। धार्मिक स्थल सीतामढ़ी के विकास के पुरुष स्वर्गीय पंडित सत्यनारायण प्रकाश पुंज का सपना अब मूर्त रूप लेने लगा है। उन्होंने सीतामढ़ी का न सर्फ चतुर्दिक विकास कराया बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर पैदा करने में उल्लेखनीय कार्य किया है। वर्ष 2018 से उन्होंने सीतामढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया था। प्रबंधक कैलाश चंद्र ने कहा कि स्व पुंज साहब का मानना था कि सीतामढ़ी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से देश विदेश के सैलानियों का आगमन होगा। क्षेत्र के लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। संवाद
-- -- -- -- -- --