फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi religious place will be connected with Shri Ram Van Gaman Path

श्री राम वन गमन पथ से जुड़ेगा धार्मिक स्थल सीतामढ़ी

Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sitamarhi religious place will be connected with Shri Ram Van Gaman Path
सीतामढ़ी। भगवान श्रीराम और माता सीता के सुपुत्रों लव और कुश कुमारों की जन्मस्थली, मां सीता की भू-प्रवेश की साक्षी जनपद का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी को श्रीराम वन गमन परिपथ से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। श्री सीता समाहित स्थल, लवकुश जन्मस्थली, वाल्मीकि आश्रम को जोड़ते हुए माता विंध्यवासिनी धाम, चुनार शक्ति पीठ, रामनगर किला, वाराणसी का अस्सी घाट, बाबा विश्वनाथ धाम से राजघाट को योजना में शामिल किया गया है। इन स्थानों को चयनित करने का उद्देश्य यह कि पर्यटक श्रृंगवेरपुर में श्री राम वनगमन पथ से जुड़ी घटनाओं को देखें तो श्री रामपथ होते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन को भी पहुंचें। श्रृंगवेरपुर के विकास में इस पथ पर पड़ने वाले जिलों के सभी धार्मिक स्थानों का उल्लेख भी रहेगा। ताकि यहां आने वाले लोग बीच में पड़ने वाले स्थानों पर रुकें। इसके लिए मार्ग पर जगह-जगह प्रमुख स्थानों पर संकेत बोर्ड भी लगाए जाएंगे। सरकार की इस व्यवस्था से जहां सड़कें ठीक होंगी वहीं, इन स्थानों पर ठहरने, पेयजल, सुलभ संसाधन मुहैया होंगे। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार के निर्देश के बाद पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने स्थानों के चयन के साथ रामपथ योजना पर काम शुरू कर दिया है। भदोही में लवकुश जन्म स्थली, वाल्मीकि आश्रम और सीता समाहित स्थल का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद विंध्यवासिनी धाम, चुनार शक्ति पीठ होते हुए वाराणसी के प्रमुख स्थानों पर जिलेवार विभाग स्थल सर्वे के साथ अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजेंगे। जिला पर्यटन एवं संस्कृति अधिकारी डॉ. राजेश भारती ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर श्री राम पथ योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। कहा कि भदोही सहित विंध्याचल धाम, चुनार और काशी को राम पथ से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed