फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sita Mandir will be built in bhadohi swami Paramhans took pledge donate gold if India becomes Hindu nation

UP: इस जिले में सीता मंदिर बनाने का लिया संकल्प, अयोध्या के संतों ने किया आह्वान; दान करेंगे पांच क्विटंल सोना

Sat, 14 Jun 2025 08:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 08:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में माता सीता का मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस जी महाराज ने हिन्दू राष्ट्र बनने को लेकर भी संकल्प लिया है। कहा कि सीता मंदिर बनने से भारत की शान और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Sita Mandir will be built in bhadohi swami Paramhans took pledge donate gold if India becomes Hindu nation
भदोही में अयोध्या के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sitamarhi Bhadohi: तपस्वी छावनी अयोध्या के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस जी महाराज ने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही भगवान श्री राम की सहधर्मिणी जगत जननी माता की पावन स्थली सीतामढ़ी मंदिर में वे भक्तों की मदद से सवा पांच क्विंटल स्वर्णदान करेंगे।

विज्ञापन


वे शनिवार को अपने शिष्यों संग सीतामढ़ी पहुंचे और मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सीतामढ़ी में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लिया। कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर निर्माण का मार्ग सीतामढ़ी की पावन मिट्टी पहुंचने से प्रशस्त हुआ था। 
विज्ञापन


अब अयोध्या में रामलला का भव्य-नव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। तो अब समय आ गया है कि माता सीता की आश्रय स्थली सीतामढ़ी में स्थित माता रानी का भव्य मंदिर स्वर्ण जड़ित हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वे संकल्प लिए की भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही वे सीतामढ़ी स्थित माता सीता जी के मंदिर में सवा पांच क्विंटल सोना दान करेंगे। कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा। मौके पर मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र, विष्णु प्रकाश सेठ, श्यामबहादुर सिंह, सुरेश शुक्ला आदि रहे।

अयोध्या में साढ़े सात करोड़ का दीपक, सीता माता को सवा पांच कुंटल स्वर्ण
महंत परमहंस जी महाराज का सीतामढ़ी से बेहद दिली लगाव है। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए परमहंस जी महराज ने सीतामढ़ी में कई बार यज्ञ पूजन किया था। उन्होंने श्री सीता समाहित स्थल मंदिर से सीतामढ़ी की पवित्र मिट्टी, महर्षि वाल्मीकि आश्रम प्राचीन सीता मंदिर से लवकुश कुमारों के साथ भगवान हनुमानजी की प्रतीकात्मक मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या ले गए थे।

कहा था कि अब अयोध्या में मंदिर निर्माण पूरा होगा। इसके बाद अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बन गया। इसके बाद उन्होंने मूर्तियां लाकर महंत हरिप्रसाद मिश्र शास्त्री को सौंप दिया था। ये अयोध्या में श्री रामलला मंदिर निर्माण के उद्घाटन पर साढ़े सात करोड़ का महाराजा दशरथ दीपक जलवा कर खास चर्चा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed