{"_id":"ee8c176ba808dd020181274f7f127b51","slug":"sit-in-pandalon-cessation-destroyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडालों में विराजे विघ्न विनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडालों में विराजे विघ्न विनाशक
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के तीसरे दिन कई स्थानों पर प्रतिमाएं वैदिक मंत्रोच्चार से विधि विधान पूर्वक स्थापित की गई।
दस दिवसीय गणेश उत्सव के पहले दिन से ही श्रद्धालु पांडालों में प्रतिमाएं स्थापित करने लगते हैं। तीसरे, पाचवें और सातवें दिन भी कई स्थानों पर पांडालों में प्रतिमा स्थापित होती हैं।
शुक्रवार को कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित करने के बाद पूजन अर्चन शुरू हो गया। आकर्षक ढंग से सजाई गई प्रतिमाएं और पांडाल शाम को देखते ही बन रही है।
खमरिया संवाददाता के अनुसार नगर में गणेश उत्सव की धूम मची है। नगर में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बाल गणेश पूजनोत्सव समिति खलवापुर शिवाला पर तीन चूहों पर सवार गणेश, बाल गणेश पूजनोत्सव समिति जायसवाल मार्केट में पिता शिव की गोद में गजानन की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। इसी तरह शिशु बाल गणेश पूजनोत्सव समिति, बाल सिद्धि विनायक गणेश पूजनोत्सव समिति, गजानन पूजनोत्सव समिति की ओर से प्रतिमाएं बिठाई गई हैं। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, गणेश उत्सव मंडल की ओर से सुजातपुर गांव में शुक्रवार को पांडाल में गणेश प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की गई। जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस मौके पर दिनेश, मनोज, छोटे तिवारी, संजय, मोहित, धीरज, राजेश आदि मौजूद रहे।