फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sisters wish for brothers longevity

बहनों ने की भाइयों की दीर्घायु की कामना

Tue, 29 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sisters wish for brothers longevity
ज्ञानपुर। भैया दूज पर मंगलवार को बहनों ने भाइयों की सुख, समृद्धि के साथ ही दीर्घायु की कामना की। पूजन-अर्चन कर न सिर्फ भाइयों के सुखी जीवन की कामना की बल्कि उन्हें खुद भी आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही भगवान गोवर्धन का भी सविधि पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस त्योहार के पीछे एक किवदंती यह है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिया था, जो बहुत समय से उससे मिलने के लिए व्याकुल थी। अपने घर में भाई के यम के आगमन पर यमुना ने प्रफुल्लित मन से उसकी आवभगत की। यम ने प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति हो जाएगी। गोपीगंज कस्बे के काली देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, चौरा माता का मंदिर, शीतला देवी मंदिर सहित कई जगहों पर महिलाओं और युवतियों ने भैया दूज की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

भैया दूज भाई- बहन के प्रेम का अलौकिक पर्व है। इस मौके पर जहां बहनों को भाइयों का इंतजार रहता है वहीं बहनें विधिवत पूजन- अर्चन कर गोवर्धन से आशीर्वाद मांगती है। सुबह होते ही बहनें तैयारी में जुट गईं थी। दोपहर बाद भगवान गोवर्धन का पूजन करने के लिए जगह- जगह बहनें इकट्ठा होने लगी थीं। ज्ञानपुर नगर के बालीपुर, कुंवरगंज, पुरानी बाजार में कई स्थानों पर समूह में जुटकर महिलाओं ने विधि- विधान से पूजा पाठ किया। कई स्थानों पर भैया दूज से जुड़े गीत आदि भी बजते रहे। देव स्थानों पर भी बहनों की भीड़ लगी रही। ज्ञानपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर और गोपीगंज में दुर्गा मंदिर पर विधि - विधान से पूजन कर भाइयों के सुखी जीवन व सुख -समृद्धि की कामना की। इसके अलावा खमरिया, महराजगंज, औराई, जंगीगंज, सीतामढ़ी, ऊंज आदि स्थानों पर भी भैयादूज पर बहनों ने विधि पूर्वक पूजन- अर्चन कर भाइयों के दीर्घजीवी होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed