{"_id":"600727168ebc3e33f77a2f89","slug":"sir-the-slippers-worn-while-circling-did-not-get-pension-bhadohi-news-vns57009697","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: आश्वासन के सहारे लौटे 174 फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: आश्वासन के सहारे लौटे 174 फरियादी
विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम राजेंद्र प्रसाद।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। साहब, छह साल से दौड़ रहा हूं। समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटते-काटते चप्पल घिस गए लेकिन अभी तक वृद्धा पेंशन नहीं मिली। ये बातें मंगलवार को ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से गुहार लगाते हुए छोटाडीह निवासी 66 वर्षीय वृद्ध हरिलाल ने कहीं। बलापुर रोही गांव की शीला देवी ने कहा कि वह एक साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए दौड़ रही है लेकिन राशन कार्ड नहीं बना। इसी प्रकार अन्य फरियादियों ने अपने-अपने मामलों का समाधान करने की गुहार लगाई।
ज्ञानपुर तहसील में सुबह 10 बजे फरियादियों की भीड़ के बीच जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानुप्रताप सिंह सुनवाई करने पहुंचे। दूसरे विभागों के अधिकारी भी 10.30 बजे तक पहुंच गए थे। मौसम साफ होने के कारण फरियादियों की लंबी कतार लगी थी। ज्ञानपुर के छोटाडीह गांव के निवासी हरिलाल (66) ने जिलाधिकारी से कहा कि साहब! छह साल से चक्कर काटते चप्पल घिस गए लेकिन समाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन नहीं बन सकी। यह सुनकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल पेंशन बनवाने का निर्देश दिया। बलापुर रोही गांव की शीला देवी ने कहा कि एक साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए दौड़ लगा रही है। सात बच्चों का पालन पोषण की जिम्मेदारी है। राशन कार्ड नहीं बना। किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण करती है। चकमनीरायपुर गांव के बैजनाथ पुलिस की बेरुखी से परेशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। थानीपुर के राज नारायण बिंद ने कहा कि दो साल से अपनी जमीन बचाने के लिए तहसील से लेकर थाने तक का चक्कर लगा रहे हैं। अब तक न्याय नहीं मिला। ज्ञानपुर नगर के सभासद रंजीत गुप्ता ने नगर में लगे हैंडपंपों की जांच कराने की मांग की। डीघ क्षेत्र के गोधना गांव निवासी राजकुमार ने जमीन का मुकदमा खारिज होने के बाद भी खतौनी में दर्ज न होने की शिकायत की। आरोप लगाया कि राजस्व लेखपाल की लापरवाही से पट्टे की जमीन को भूमिधरी बनाकर दिया जा रहा है। कई माह से चक्कर लगा रहे हैं।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को चेताया कि दूरदराज से आने वाले फरियादियों के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीआईओएस अशोक चौरसिया, डीपीओ राजीव कुमार सिंह, डीडी कृषि अरविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
भदोही और औराई में 99 मामले रह गए लंबित
औराई और भदोही तहसील में कुल 110 मामले आए जिसमें महज 11 का ही समाधान हो सका और 99 मामले लंबित रह गए। औराई तहसील में एडीएम शैलेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। यहां आए 48 प्रार्थना पत्रों में से पांच का समाधान हुआ। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्र, तहसीलदार तनुजा निगम, बीडीओ श्यामजी आदि रहे। भदोही तहसील में एसडीएम योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां पर राजस्व के 28, पुलिस के 14, ब्लॉक के सात समेत कुल 62 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से छह मामलों का निस्तारण किया गया। इन दोनों तहसीलों में लंबित मामलों का जल्द समाधान करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया।