फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shruti became Teej Queen, Tanu crowned best makeup

श्रुति बनीं तीज क्वीन, तनु को बेस्ट मेकअप का ताज

Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shruti became Teej Queen, Tanu crowned best makeup
श्रुति गुप्ता बनीं तीज क्वीन। - फोटो : BHADOHI
भदोही। महिला जागरूक मंच द्वारा सोमवार को वर्चुअल तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। घर से आयोजित महोत्सव में अपने लुक्स और पहनावे के बल पर श्रुति गुप्ता को तीज क्वीन का खिताब मिला, जबकि बेस्ट मेकअप अवार्ड के लिए तनु ठुकराल को चुना गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने घर से ही जमके धमाल मचाया तथा वीडियो और टेक्सट मेसेज के माध्यम से अपने गीतों, शायरी से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पूनम मौर्या के हरिरामपुर स्थित आवास से हुआ।
विज्ञापन

बीते 15 वर्षों में ऐसा पहली बार है जब कोविड-19 के चलते आयोजन प्रभावित हुआ है हालांकि संस्थापिका संगीता खन्ना और अध्यक्ष पूनम मौर्या के सफल संचालन में महिलाओं ने घर बैठे भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अध्यक्ष ने महोत्सव का प्रारंभ अपने शेर- दूर रहकर भी आओ सभी सखी सहेलियों। कजरी, हरियाली, तीज का आनंद उठाएं से किया। अगली कड़ी में उन्होंने- जीवन एक कारवां है चलता चला जाएगा। मिलेंगे कुछ खास इस रिश्ते के दरमियां थाम लेना उन्हें। वरना कोई लौट के न आएगा से प्रतिभागियों को गदगद कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को बताया कि तीज महोत्सव हम सबका सबसे पसंदीदा कार्यक्रम रहा है। लेकिन हमें यह दिखाना है कि कोविड-19 भी हमें कार्यक्रम करने से रोक नहीं सका। संस्थापिका संगीता खन्ना ने बताया कि संस्था का वाट्सएप ग्रुप पहले से सक्रिय है। सभी सदस्यों को नियम और शर्तें बता दी गई थी। जिन्हें भी हिस्सा लेना था उन्हें ग्रुप में अपनी फोटो अपलोड करनी थी। सायं 3 बजे परिणाम घोषित किया गया जिसमें आशना बरनवाल को बेस्ट साड़ी लुक, अर्चना गुप्ता को बेस्ट स्माइल तथा महुआ साहू को बेस्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। ट्रेडिशनल लुक में सौम्या बरनवाल को द्वितीय घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रतिभागियों को भी तालियां मिलीं। किसी ने गीत सुनाया तो किसी ने अपने भजन से लोगों का दिल जीत लिया। रीना बरनवाल, प्रिया गुप्ता, सोनाली गुप्ता, रजनी व्यास, अनिता गुप्ता, पूनम खत्री, सौम्या मौर्या, रितिका खन्ना, प्रियंका बरनवाल, मधु श्रीवास्तव, वीणा बरनवाल, अलका श्रीवास्तव, सुनीता, मुक्ता, सुमन बरनवाल आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed