फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   shreeraam janmotsav ke ullaas mein dooba raha jila Shriram birthday glee been oiled District

श्रीराम जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा रहा जिला  

Fri, 15 Apr 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
 shreeraam janmotsav ke ullaas mein dooba raha jila Shriram birthday glee been oiled District
श्री राम जन्मोत्सव झांकी में शामिल लोग
जाकर नाम सुनत शुभ होई, मोरे गृह आवा प्रभु सोई। परमानंद पूरि मन राजा, कहा बोलाई बजावहुं बाजा...। रामचरित मानस की इन चौपाइयों के साथ शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर जिले में घर-घर श्रीराम जन्मोत्सव की धूम मच गई। सार्वजनिक स्थलों पर प्रभातफेरियां निकाली गईं और जगह-जगह श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का आरंभ किया गया। आकर्षक लाग विमान और झांकियां भी निकाली गईं। 
विज्ञापन


अवधपति श्रीराम के आगमन के निमित्त शुक्रवार को घर-घर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह प्रभातफेरियां निकाली गईं और मंगल गीत गाए गए। विभिन्न पूजा समितियों और संगठनों में भी रामनवमी को लेकर उल्लास दिखा। समितियों की ओर से झांकी निकालकर श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। श्रीराम सेवा समिति की ओर से गिरधरपुर से ढोल-ताशे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें रथ पर श्रीराम की मूर्ति को रखकर लोगों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर को दूल्हन की तरह सजाया गया था। विभिन्न समितियों के योगदान से बैनर, पोस्टर और ध्वज-पताकाओं से नगरों का चप्पा-चप्पा पट गया। कमोबेश ऐसी स्थिति जिले के सभी प्रमुख नगरों में देखने को मिली। मंदिरों पर श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का श्रीगणेश किया गया। भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, औराई, घोसिया, खमरिया, दुर्गागंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, ऊंज समेत जिले के सभी प्रमुख बाजार और कस्बे रामनवमी के उपलक्ष्य में सारी रात लकदक रोशनी से गुलजार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed