फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Show cause notice to urban coordinator and chief pharmacist

Bhadohi News: अर्बन को-आॅर्डिनेटर और चीफ फार्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस

Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to urban coordinator and chief pharmacist
सीएमओ कार्यालय के चीफ फार्मासिस्ट और अर्बन कोआर्डिनेटर डॉ. प्रदीप शास्त्री को लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. एके मौर्या को लापरवाही पर फटकार लगाई। जिलाधिकारी विशाल सिंह बुधवार को स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने जिला अर्बन हेल्थ मिशन के अंतर्गत अर्बन कोऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रदीप शास्त्री द्वारा अर्बन पीएचसी पकड़ी, नई बाजार,गोपीगंज सहित कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने और चीफ फार्मासिस्ट द्वारा गलत डाटा फीडिंग, रिपोर्टिंग करने पर जिलाधिकारी ने दोनों का वेतन रोक दिया। वहीं दोनों को नोटिस भी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल, एमबीएस और 100 शय्या के सीएमएस को सख्त निर्देशित किया कि जो डॉक्टर रात्रि में कार्यरत चिकित्सालय पर नहीं रुक रहे हैं या बिना अनुमति के जनपद के बाहर गए हैं। ऐसे सभी डॉक्टरों को शो काज नोटिस जारी करें। डीएम ने लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सूची शासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने अभोली सीएचसी की नई बिल्डिंग में जल्द ही कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 डॉक्टर, एएनम ,आशा को शील्ड देकर सम्मानित किया। सीएमओ डॉ. एसके चक ने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed