फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Short-circuit fire, burning crop and other goods

शार्टसर्किट से लगी आग, फसल समेत सामान जले

Wed, 14 Apr 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Short-circuit fire, burning crop and other goods
ज्ञानपुर। कोइरौना और सुरियावां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार को शार्टसर्किट से लगी आग से फसल समेत हजारों रुपये के सामान राख हो गए। पहली घटना दोपहर के समय मरसड़ा गांव निवासी राकेश कुमार दुबे खेत में हुई।
विज्ञापन

बताया कि बगले से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार में शार्टसर्किट होने के कारण चिंगारी डेढ़ बीघे से अधिक गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा के साथ बढ़ रही लपट के आगे विवशता हाथ लगी। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांव निवासी राजमणि यादव, राजेश तिवारी, रमाशंकर पांडेय, श्रीराम दुबे, तहसीलदार तिवारी, राजधर तिवारी ने जिला प्रशासन से घटना की जांच कराकर क्षतिपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली-वनवासी बस्ती में होने से कांती देवी, सुनीता देवी के छप्पर जल गए। महिलाओं ने कहा कि वह सुबह के समय खाना खाकर मजदूरी कार्य के लिए जा रही थी उसी समय लगी आग ने छप्पर को आगोश में ले लिया। छप्पर में रखे गेहूं, चावल, बिस्तर, खटिया, कपड़े आदि सामान भी जल उठे। तहसीलदार भदोही विजय कुमार यादव ने बताया कि लेखपाल सुरेंद्र चौरसिया की रिपोर्ट पर वनवासी परिवारों को क्षतिपूर्ति के रुप में 7900-7900 दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed