{"_id":"68f21f5d74b084af8b03e6f7","slug":"short-circuit-caused-fire-in-showroom-burning-eight-vehicles-to-ashes-in-bhadohi-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, आठ वाहन जलकर राख; 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, आठ वाहन जलकर राख; 10 लाख का नुकसान
Fri, 17 Oct 2025 04:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 17 Oct 2025 04:20 PM IST
सार
Bhadohi News: शॉर्ट सर्किट से स्कूटी के शोरूम में आग लग गई। जिससे 10 लाख का नुकसान हुआ। शोरूम के मालिक उसी मकान में ऊपर के तल पर रहते हैं।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के खमरिया नगर के पीपरतर कैथान स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में शु्क्रवार को भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे शो रूम में आठ स्कूटी जल कर नष्ट हो गईं। आग लगने की घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
शोरूम के मालिक कमलेश शुक्ला ने बताया कि दो मंजिला मकान के नीचे शोरूम बनाया गया है। ऊपर वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की भोर में अचानक आग की लपटें उठीं तो नींद खुली। शोरगुल होने पर नीचे आया तो शोरूम में आग से वाहन जल रहे थे।
विज्ञापन
बताया कि आग की घटना में आठ इलेक्ट्रिक स्कूटी जल गईं। सभी को धनतेरस पर डिलीवरी के लिए रखा गया था। गल्ले में रखे एक लाख दो हजार रुपये नकद भी जल गए। करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी कर्मचारी ने स्कूटी को चार्ज में लगाया था, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ। खमरिया चौकी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
