फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shop caught fire due to short circuit, loss worth thousands

Bhadohi News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to short circuit, loss worth thousands
दुर्गागंज /अभोली। दुर्गागंज थानाक्षेत्र के आनंदडीह बाजार में शुकवार की रात को शार्टसर्किट से किराने की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। अचानक लगी आग से बाजार में खलबली मच गई। मोहल्ले के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आनंदडीह निवासी नईम का बाजार में दो मंजिला मकान है। मकान के निचले हिस्से में किराना की दुकान है। शुक्रवार की रात में वह दुकान बंद करके सोने के लिए ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। देर रात कमरे में धुआं भरने पर नींद खुली। बाहर निकलने पर पता चला कि दुकान में आग लग गई है। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। खबर मिलने पर यूपी-112 भी पहुंची। किराने के दुकान में तेल, दाल, चीनी, मैदा, बेसन, मूंगफली, मीठा मसाला आदि सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकान में लगा सीसी व टीवी भी बोर्ड के साथ जलकर खराब हो गया। आग इतनी तेज थी कि दीवाल का प्लास्टर भी टूट कर गिर गया। दुकानदार ने थाने में लिखित शिकायत की। पीड़ित के मुताबिक एक लाख से अधिक का सामान नष्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed