फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shiwalyon descended faithful to worship

शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया पूजन

Tue, 09 Aug 2016 01:50 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 09 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shiwalyon descended faithful to worship
सावन का सोमवार - फोटो : amar ujala
सावन के तीसरे सोमवार को जिले भर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़  पड़ा। भोर से मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी  रहा। बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने अड़भंगी को जलाभिषेक कर  लोक कल्याण की कामना की। सेमराध में 50 हजार   से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया। हरिहरनाथ मंदिर पर भीड़ अधिक होने से ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग पर रह-रहकर जाम लग जा रहा था।
विज्ञापन


प्रयाग से गंगाजल लेकर  रविवार की शाम शिवालयों पर आए शिवभक्त भोर से ही जलाभिषेक करने में जुट गए।  व्रती महिलाओं और पुरुषों ने भी बाबा का जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। हर-हर  महादेव, बोल-बम की गूंज से शिवालय गूंजते रहे। ज्ञानपुर स्थित बाबा  हरिहरनाथ मंदिर पर व्रती महिलाओं के साथ-साथ कांवरियों ने भी जलाभिषेक  किया। घंटा-घड़िय़ाल की गूंज से ज्ञानपुर नगर शिवमय हो गया। बेल, धतूरा,  गंगा जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। मंदिर के आसपास सुबह श्रद्धालुओं की लाइन लगने से जाम लग जा रहा था।
विज्ञापन


जंगीगंज  संवाददाता के अनुसार, काशी, प्रयाग और विंध्य के मध्य उत्तरवाहिनी गंगा के  तट पर स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक के लिए  श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों की संख्या में कांवरियों ने बाबा का  जलाभिषेक किया। जिले का अति प्राचीन मंदिर होने से मंदिर के आसपास सुरक्षा  के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुरुष-महिला पुलिसकर्मियों के अलावा अफसर भी  चक्रमण करते नजर आए। जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष और कांवरियों के लिए  अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी। मंदिर के लोगों ने बताया कि करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के गांव के लोग और कांवरियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed