फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shikshamitras protested by tying a black belt

Bhadohi News: कालीपट्टी बांधकर शिक्षामित्रों ने जताया विरोध

Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras protested by tying a black belt
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने मंगलवार को कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया। स्कूलों में पठन-पाठन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 23 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अल्प मानदेय मिलने से प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षामित्र आज अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, दवाई, बच्चों की शादी आदि को लेकर चिंतित हैं। गत छह साल से उनके मानदेय में भी कोई वृद्धि नहीं की गई। जिससे शिक्षामित्र भाई आत्महत्या को विवश हो रहे हैं। शिक्षामित्रों की मांगो में नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को नियमित किया जाए, समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए, मृतक शिक्षामित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान किया जाए। साथ ही परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन के लिए नियुक्ति, टेट (टीईटी) पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए, मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को उन्हें अवसर प्रदान करते हुए मूल विद्यालय में वापस किया जाए। अगस्त तक उनकी मांगे पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संतराम प्रजापति, रमाकांत, श्याम जी दुबे, जितेंद्र त्रिपाठी, राधेश्याम, राज नारायण राव जसवंत मौर्य, सतीश चंद्र पाल उर्मिला रवि शंकर अलका गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed