{"_id":"65bd5a2d0d03c54f4103dd74","slug":"sewapuri-advances-to-final-after-defeating-prayagraj-by-four-wickets-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-108377-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रयागराज को चार विकेट से हराकर सेवापुरी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रयागराज को चार विकेट से हराकर सेवापुरी फाइनल में
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के मेंढ़ी मैदान पर चल रहे महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौधरी नौनिहाल क्रिकेट क्लब प्रयागराज व सेवापुरी के बीच सेमीफाइनल का पहला मैच खेला गया। इसमें प्रयागराज को हराकर सेवापुरी ने फाइनल में प्रवेश कर किया। नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सेवापुरी के अतुल श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
चौधरी नौनिहाल क्रिकेट क्लब प्रयागराज के कैप्टन मयंक दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 25 ओवरों के मैच में बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवरों में प्रयागराज की पूरी टीम 157 रनों पर सिमट गई। जिसमें सबसे ज्यादा आशीष रत्नम ने 27 व बृजेन्द्र त्रिपाठी ने 26 रन बनाए। सेवापुरी के गेंदबाज भानु प्रताप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। अनूप उजाला ने दो विकेट प्राप्त किए।
जबाब में खेलने उतरी सेवापुरी की टीम ने आखिरी ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सेवापुरी के बल्लेबाज अतुल श्रीवास्तव ने 32 गेंदों पर शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल कर सेवापुरी को फाइनल में प्रवेश कराया। भानू मिश्रा ने 38 व सत्यम ने शानदार 35 रन बनाए। प्रयागराज के गेंदबाज कुलदीप मिश्रा ने दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि डाॅ. अजय पांडेय रहे। मौके पर डाॅ. एम सी गुप्ता, डाॅ. ओपी यादव, आर यादव, राजमणि पांडेय, सजंय श्रीवास्तव, अमर सिंह, विजय शंकर राय, शिवधनी यादव, दिनेश यादव, राज कुमार सरोज, परमेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।