फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven tractors loaded with sand seized, mining department gave Tahrir

बालू लदे सात ट्रैक्टर सीज, खनन विभाग ने दी तहरीर

Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven tractors loaded with sand seized, mining department gave Tahrir
खनन विभाग ने बुधवार को मिर्जापुर रोड पर अवैध ढंग से बालू परिवहन में लगे सात ट्रैक्टर को सीज कराकर तहरीर दी। विभाग की इस कार्रवाई से ट्रैक्टर चालक, मालिकों में हलचल मच गई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अवैध खनन पर शासन का शिकंजा कसने के बावजूद जहांगीराबाद, रामपुर, गुलौरी, इब्राहिमपुर, बिहरोजपुर, बेरासपुर समेत कई अन्य घाटों पर दिन-रात खनन कराया जा रहा है। खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी मशीन संचालकों की ओर से न परमिशन लिया जाता है न परमिट। ऐसे में स्थानीय घाटों का मामला जिला प्रशासन तक पहुंचने पर सख्ती की गई थी जिसको नजरंदाज किया जा रहा है। दो दिन पूर्व तीन ट्रैक्टर हाथ लगे थे उनको भी सीज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि विभागीय अधिकारी की तहरीर पर उक्त कार्रवाई की गई है। मिर्जापुर रोड से सात ट्रैक्टर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed