फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ???????????? Seven positive reports including health worker

स्वास्थ्यकर्मी समेत सात की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
???????????? Seven positive reports including health worker
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना वायरस कोविड-19 का कहर बदस्तूर जारी है। पिछले दो महीने से प्रतिदिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्यकर्मी समेत सात पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 1102 पहुंच गई। अच्छी बात यह है कि तिहाई मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना से जिले के लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। हर रोज संक्रमितों की संख्या मे इजाफा हो रहा है। कभी 10, कभी 20 तो भी 30 मरीज मिल रहे है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट मे सीएचसी औराई के स्वास्थ्यकर्मी समेत सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1102 पहुंच गई। मंगलवार को मिले संक्रमितों में सीएचसी औराई का स्वास्थ्य कर्मी, नागमलपुर में एक बालिका, ज्ञानपुर से सटे काशीरामपुर में वृद्ध और युवक, ज्ञानपुर नगर में युवक और रामचंद्रपुर मे युवक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 29 हजार के करीब संदिग्धों की स्वैब जांच के लिए भेजी गई। जिसमें 27 हजार की रिपोर्ट निगेटि1 आई। 1102 संक्रमित मिले और आठ सौ की रिपोर्ट लंबित है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी अपनी जांच करा लेनी चाहिए। वायरस की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है कि कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed