फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven new police outposts will be set up in the district, and the police will keep an eye on the borders

Bhadohi News: जिले में बनाई जाएंगी सात नई पुलिस चौकियां, सीमाओं पर नजर रखेगी पुलिस

Thu, 25 Dec 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Seven new police outposts will be set up in the district, and the police will keep an eye on the borders
मनोज कुमार गुप्ता ज्ञानपुर। जिले में जल्द ही सात नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। यह चौकियां सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ उन महत्वपूर्ण स्थानों पर बनाई जाएंगी जहां महत्वपूर्ण आयोजन होने के साथ-साथ समय-समय पर लोगों की भीड़ जुटती है। सात चौकियों में सेमराधनाथ और रामपुर घाट पर भी चौकी खोलने की तैयारी है। इससे आगामी माघ मेले में पुलिस को मदद मिलेगी। वहीं, महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल होने के कारण कानून व्यवस्था के अनुपालन व भीड़ को कंट्रोल करने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय 10 थाने और 24 पुलिस चौकियां हैं। जिले की पुलिस करीब 20 लाख की आबादी पर कानून व्यवस्था के अनुपालन का जिम्मा संभाल रही है। जनपद से वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे जनपदों की सीमा लगती है। कई बार सीमावर्ती इलाकों से ही अपराधियों के इंट्री होने के साथ-साथ अपराध करने के बाद फरार होने की जुगत में रहते हैं। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में पुलिस तक पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखने और सीमावर्ती लोगों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सात नई चौकियां खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सेमराध और रामपुर घाट पर खोली जाएंगी चौकियां
जिले में सेमराध और रामपुर गंगा घाट पर भी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। यह दोनों धार्मिक स्थल है। रामपुर घाट पर जहां प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ जुटती है। वहीं, इसी घाट के पास ही अंतिम संस्कार भी होते हैं। सेमराध में हर सोमवार को यहां हजारों की संख्या में लोग जमीन के 15 फीट नीचे स्थित स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके अलावा हर साल माघ मेले में यहां कल्पवास मेला भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां खुलेगी चौकी
गोपीगंज कोतवाली - मंडी समिति चौकी
गोपीगंज कोतवाली - रामपुर घाट चौकी
कोईरौना थाना - सेमराध चौकी
दुर्गागंज थाना - कुढ़वा चौकी
भदोही कोतवाली - मूंसीलाटपुर चौकी
सुरियावां कोतवाली - खेतलपुर चौकी
सुरियावां कोतवाली - अभिया चौकी

सीमावर्ती इलाकों में निगरानी के अलावा प्रमुख स्थलों पर कानून व्यवस्था के अनुपालन के लिए सात नई चौकियां खोली जाएंगी। इसकी तैयारी हो गई है। रामपुर और सेमराध में माघ मेले के पहले ही चौकी खोलने की तैयारी है। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article