{"_id":"67bb6d5eaa19059d710f1c54","slug":"seven-devotees-injured-in-two-accidents-on-the-highway-referred-to-trauma-center-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122777-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे पर दो हादसों में सात श्रद्धालु घायल, ट्रॉमा सेंटर हुए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे पर दो हादसों में सात श्रद्धालु घायल, ट्रॉमा सेंटर हुए रेफर
विज्ञापन
हाईवे पर बढ़ी वाहनों की रफ्तार के बीच दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। रविवार की सुबह ही दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों सड़क दुर्घटना गोपीगंज कोतवाली में हुई। पहली घटना में जंगीगंज के पास ट्रैक्टर और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर हो गई है। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना गोपीगंज के झिलिया पुल के पास हुई है, जिसमें दो कार की टक्कर में तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रयागराज से स्नान करके घर लौट रहे उड़ीसा के तीर्थ यात्री झिलिया पुल ओवरब्रिज से नीचे उतर रहे थे। इसी बीच पीछे से वाराणसी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक अन्य कार गैंड वितारा से जा टकराई। टक्कर में ग्रैंड वितारा के सभी तीर्थयात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं स्विफ्ट पर सवार पांडेयपुर वाराणसी निवासी कविता पांडेय (30) पत्नी अंकुर पांडेय, पद्मावती (52) पत्नी कमलेश मिश्रा और अंकुर पांडेय (28) पुत्र वीरेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना जंगीगंज क्षेत्र में हुई। जंगीगंज बाजार के ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पास सर्विसलेन से सीमेंट लादकर ट्रैक्टर ब्रिज पर चढ़ रहा था। इसी बीच बिहार से आ रही एक कार ट्रेक्टर की ट्रॉली से भिड़ गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के ब्रेक लगाते ही ट्रॉली पलट गई। कार सवार संजीत कुमार (25), अभिषेक कुमार (25), प्रिंस राज (35), आशीष कुमार (25) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चारों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाईवे के दक्षिणी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ट्रॉली को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।