फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven accused arrested in case of theft including gang leader

गिरोह के सरगना समेत चोरी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested in case of theft including gang leader
क्राइम ब्रांच और चौरी थाने की पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता मिली। बहुतरा खुर्द के पास से चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी के 12 मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को ममहर बाजार में मोबाइल की दुकान, 20 जनवरी को रमईपुर और दो फरवरी को ममहर बाजार में जन सेवा केंद्र में चोरी की घटनाएं हुई थीं। चोरी के इन मामलों का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच और थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात बहुतरा खुर्द पोखरे के पास रात नौ बजे गिरोह का सरगना प्रदीप सरोज, संदीप बिंद, किशन बिंद सभी निवासी बहुतरा खुर्द, अंकित मिश्रा निवासी गिर्दबड़गांव, सुनील यादव निवासी पिपरिस, धीरज निवासी रमईपुर और राकेश बिंद निवासी ममहर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह का लीडर प्रदीप सरोज है। वे दुकानों, घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी के दो दिन पूर्व उसकी रेकी करते थे। कई स्थानों पर चोरी के माल को सुनील यादव के माध्यम से बेचने जा रहे थे, इस बीच पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने व माल बरामद करने वाली टीम में बृजेश सिंह, विनोद दूबे, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, मन्नू सिंह, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, सुभाष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed