{"_id":"5713dda44f1c1b6f3410fbf3","slug":"servation-center-stagnated-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण केंद्र में फिर से कार्य ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण केंद्र में फिर से कार्य ठप
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में तकनीकी खराबी से गत शुक्रवार को कामकाज बाधित रहने के बाद रविवार को पुन: वही हाल रहा और सुबह 8 बजे से 12 बजे तक एक भी टिकट नहीं बन सका। बीएसएनएल कर्मियों द्वारा किसी तरह व्यवस्था करने के बाद केवल 2 घंटे कामकाज हो सका। इससे सुबह 10 बजे और पुन: 11 बजे तत्काल टिकट भी नहीं निकल सके। इसको लेकर दूर दराज से केंद्र पर आने वाले लोगों में नाराजगी रही। इस दौरान लोग रेलवे प्रशासन को कोसते नजर आए।
गत शुक्रवार को बीएसएनएल कर्मचारियों ने माडम खराब होने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन शनिवार को रेलवे तकनीशियनों ने तकनीकी दिक्कत दूर करके कामकाज प्रभावित नहीं होने दिया था। मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने का खामियाजा रविवार को पुन: भुगतना पड़ा जब सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कामकाज नहीं हो सका। रविवार को बीएसएनएल कर्मी फाल्ट ढूंढने में घंटों लगे रहे। इस दौरान बताया गया गया कि कहीं लाइन में खराबी है जो पकड़ में नहीं रही है।
प्रभारी मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, कपिल देव राम ने बताया कि रविवार को व्यवस्था ठीक करते करते दोपहर के 12 बज गए जबकि दोपहर 2 बजे तक ही कामकाज होता है। सूचना देने के बाद लगभग 11 बजे पहुंचे बीएसएनएल कर्मियों ने किसी तरह 12 बजे तक ठीक किया तब जाकर दो घंटे तक बुकिंग हो सकी।