फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sensation after finding dead body on roadside

सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

Thu, 07 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sensation after finding dead body on roadside
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर में मिर्जापुर-जौनपुर बाइपास मार्ग पर बुधवार को तड़के सड़क किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले में चोट के निशान देख कर लग रहा था जैसे गला रेता गया हो। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर ही हत्या का दूसरी घटना हो जाने से मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और आसपास से नमूने एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका। मृतक के शरीर पर जींस पैंट और टीशर्ट है। टीशर्ट उपर उठा हुआ होने से शरीर का उपरी हिस्सा खुला हुआ था। जींस की जेब से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शिनाख्त में मदद मिले। वहां जुटा हर व्यक्ति यही कह रहा था किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है लेकिन जब तक शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक पुलिस की जांच भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। एएसपी भी मौके पर पहुंचे और फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और कोई सुराग ढूंढने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। एएसपी ने पहले शिनाख्त कराने पर जोर दिया क्योंकि उसके घर वाले ही कुछ बता सकते हैं। इस बीच सुबह सुबह लाश पड़े होने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने तो कहा कि किसी वाहन से दुर्घटना हुई होगी लेकिन गले में निशान देख कर साफ हो गया कि हत्या कर शव फेंका गया है। एएसपी के साथ मौके पर पहुंचे सीओ अजय कुमार ने कहा कि पहले शव की शिनाख्त हो जाने दीजिए तब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगी। तब तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed