फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Send samples of 25 suspects to BHU

25 संदिग्धों के सैंपल बीएचयू भेजे

Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Send samples of 25 suspects to BHU
25 संदिग्धों के सैंपल बीएचयू भेजा
विज्ञापन

भदोही। नगर स्थित राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल से बृहस्पतिवार को 25 और संदिग्ध मरीजों का स्वैब जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। यह जांच उन लोगों के हैं जो गैर प्रांतों से जनपद में आकर अलग-अलग आईसोलेशन सेंटरों पर ठहराए गए हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जयनरेश ने बताया कि भदोही क्षेत्र के दो केंद्रों पर ठहरे लोगों का सैंपल लेकर जांच कराने का निर्देश मिला है। जो तीन दिन में पूरा करना है। आज 25 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया है। इन्हें लगातार बुखार और खांसी की शिकायत थी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भदोही में अब तक कोई पॉजिटिव नहीं मिला है इसलिए हम लोगों पर और दबाव है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले से कोई कोरोना मरीज न मिले। यह तभी संभव होगा जब लोग जागरूकता का परिचय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed