फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seminary board exams are 432 candidates absent

मदरसा बोर्ड परीक्षा में 432 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 19 Apr 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 19 Apr 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Seminary board exams are 432 candidates absent
गोपीगंज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर परीक्षा का जाएजा लिया। जबकि मदरसा फैजुल उलूम में परीक्षा के  दौरान सुरक्षा बढ़ गई है। शनिवार को उड़ाका दल ने हाफिज सलाहुद्दीन के  नेतृत्व में जाएजा लिया।
विज्ञापन



अल्पसंख्यक विभाग से बताया गया कि शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा में मुंशी में 121, मौलवी में 97, आलिम में 86, कामिल में 117 और फाजिल कोर्स में कुल 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


 जबकि दोनों पालियों में मुंशी कोर्स में 529, मौलवी में 387, आलिम में 623,कामिल में 808 और फाजिल कोर्स में 94 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उड़ाका दल के सदस्य हाफिज सलाहुद्दीन ने बताया कि  नई बाजार स्थित परीक्षा केंद्र पर अब स्थिति संतोषजनक  हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परीक्षा को लेकर पहले से रही खामियां दुरुस्त देखने को मिली। इसके अलावा विभाग से बनाए गए दो फ्लाइंग दस्ते ने जनपद के कई केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जाएजा लिया।


परीक्षा केंद्र दारुल उलूम हबीविया रिजविया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट गुलाब शंकर बिंद,अतिरिक्त व्यस्थापक मौलाना हदीस कादरी, केंद्र व्यवस्थापक मौलाना मुख्तार रिजवी ने परीक्षा की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed