{"_id":"67c9ecd84140d1b9060af904","slug":"security-deposit-of-eight-careless-ration-dealers-confiscated-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123195-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आठ लापरवाह कोटेदारों की जमानत राशि जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आठ लापरवाह कोटेदारों की जमानत राशि जब्त
विज्ञापन
जिले में राशन कार्ड की ई-केवाईसी में लापरवाही बरतने पर पूर्ति विभाग ने आठ कोटेदारों की एक-एक हजार की जमानत राशि जब्त कर लिया है।
विभाग की कार्रवाई से कोटेदारों में खलबली मच गई है। इसके पूर्व 10 कोटेदारों को नोटिस जारी किया था। 60 फीसदी से कम ई-केवाईसी कराने वाले कोटेदारों पर सख्ती शुरू की है।
चेतावनी दी कि जिन लोगों की जमानत राशि जब्त की गई है, वह शीघ्र ही 60 फीसदी ई-केवाईसी कराने का काम करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के तहत जिले में दो नगर पालिका व पांच नगर पंचायत सहित सात नगरीय क्षेत्र और 546 ग्राम पंचायतों में कुल दो लाख 98 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए गए हैं। इसमें 12 लाख नौ हजार 500 लोगों (यूनिट) को पांच-पांच किलो खाद्यान्न प्रतिमाह प्राप्त होता है।
इनमें तमाम राशनकार्ड धारक ऐसे हैं, जो अपने परिवार के मृत सदस्यों तो विवाहित बेटियों तक के हिस्से का राशन अब भी ले रहे हैं।
ऐसे लोगों का नाम व अपात्र लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड से हटाने और सभी का ई-केवाईसी कराने का कार्य शुरू किया गया है।
करीब आठ महीने पहले शुरू हुए ई-केवाईसी के कार्य में अब तक सिर्फ 76 फीसदी यूनिट की ईकेवाईसी हो सकी है। 12,09500 लाभार्थियों में से ढाई लाख की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। 31 मार्च तक का समय है। इसलिए पूर्ति विभाग ने आठ कोटेदारों की जमानत राशि जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इनमें चार कोटेदार डीघ ब्लाॅक, एक कोटेदार भदोही और तीन कोटेदार औराई ब्लाॅक के शामिल हैं।