फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SDM said revenue workers should mark land mafia

भू-माफियाओं को चिह्नित करें राजस्वकर्मीः एसडीएम

Thu, 03 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
SDM said revenue workers should mark land mafia
भदोही। एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में राजस्व समीक्षा बैठक में तहसील के लेखपालों, राजस्व कर्मियों से चारागाह, खलिहान, चकरोड, तालाब आदि पर हुए अवैध कब्जों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी राजस्व कर्मी अपने क्षेत्र में सप्ताह में दो-दो भूमाफियाओं के बारे में रिपोर्ट दें। उन्होंने राजस्व कर्मियों से मुहर बनवाने और मुहर के साथ रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मुहर के साथ रिपोर्ट देने से किसी संदेह से बचा जा सकता है। कहा कि भदोही नगर पालिका और बीडा के क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर भी नजर रखें। बगैर मानचित्र के बन रहे भवनों को चिह्नित कर उनके बारे में सूचित करें। कोरोना काल में शासन से बांटे जा रहे राशन के बावत कहा कि लेखपाल सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में अवैध राशन कार्ड नहीं हैं। यदि हों तो उन्हें निरस्त कराएं। इससे पात्र लाभार्थियों को राशन मिल सकेगा। कहा कि पारिवारिक लाभ के प्रार्थना पत्रों को लंबित न रखें और तीन दिन के अंदर निस्तारण कराएं। बैठक में वेद प्रकाश, जितेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, बलवंत, लवकुश कुमार, कमलाशंकर, श्यामलाल, प्यारेलाल, अशोक कुमार दूबे, अरुण श्रीवास्तव, जमालुद्दीन अंसारी, रामा गिरी, सिद्धनाथ, घनश्याम, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed