{"_id":"57deef224f1c1b190aa82a7b","slug":"sculptor-s-idols-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिशिल्पी की प्रतिमाएं विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिशिल्पी की प्रतिमाएं विसर्जित
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
आदिशिल्पी की प्रतिमाएं विसर्जित
विश्वकर्मा जयंती पर पांडालों में सजी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं रविवार को विधि विधान पूर्वक अलग- अलग इलाकों में विसर्जित की गई। डीजे की धुन पर थिरकते युवा भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए चलते रहे। जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।
शनिवार को जिले भर में विधि विधान पूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा समाज से जुड़े लोगों के अलावा लोहे, लकड़ी, बिजली आदि की दूकान खोलने वाले दूकानदारों ने भी अपनी-अपनी दूकानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। कुछ बाजारों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई थी। देवनाथपुर बाजार में लगी विश्वकर्मा प्रतिमा को चकवां स्थित नहर, पटेल नगर की प्रतिमा जगापुर नहर पर विसर्जित हुई।
इसी तरह औराई की प्रतिमाएं उगापुर, गोपीगंज, ज्ञानपुर की प्रतिमाएं सिंहपुर के पास नहर में विसर्जित की गई। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के कस्तूरीपुर में स्थापित विश्वकर्मा प्रतिमा का विसर्जन पास के नहर में किया गया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार नगर के अशोक नगर, नेतानगर समेत अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को विधि विधान पूर्वक तालाबों में विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस में शामिल युवा और महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े।