फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screws on former head and headmaster for beating Dalit girl

दलित छात्रा की पिटाई में पूर्व प्रधान और हेडमास्टर पर शिकंजा

Sat, 27 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Screws on former head and headmaster for beating Dalit girl
भदोही ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में बिना यूनिफार्म आई दलित छात्रा की पिटाई के मामले में पूर्व प्रधान और हेडमास्टर पर शिकंजा कस गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम आर्यका अखौरी ने पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और हेडमास्टर पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

22 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में आठवीं की छात्रा अंजली बिना यूनिफार्म के स्कूल आई। छात्रा की मां का आरोप था कि पूर्व प्रधान मनोज दूबे ने यूनिफार्म न पहनने पर उसकी बेटी की पिटाई की और जातिसूचक शब्दों से गाली दी। डीएम ने मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित की। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जांच आख्या में पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत सत्य पाई गई। जांच आख्या में बताया गया कि मनोज दूबे आए दिन विद्यालय में अनावश्यक रूप से आते हैं और ताक-झांक करते हैं। कक्षाओं में जाकर बच्चों को डराते- धमकाते हैं। इससे बच्चों के मानसिक स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अंजली की मां की तहरीर के बाद भी पुलिस मनोज दूबे की डर से कोई कार्रवाई नहीं की। हेडमास्टर ने भी मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से नहीं की। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक चंद्रजीत की भी लापरवाही सामने आई। डीएम ने थानाध्यक्ष चौरी को निर्देश दिया की पूर्व प्रधान मनोज दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट दें। बीएसए को भी निर्देश दिया कि हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करें। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed