फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screws on criminals, robber gang registered

अपराधियों पर शिकंजा, लुटेरा गैंग पंजीकृत

Sat, 02 Jul 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Screws on criminals, robber gang registered
ज्ञानपुर। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। संगठित होकर अपराध को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने शनिवार को लुटेरा गैंग पंजीकृत किया। अब इस गैंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी डॉ. अनिल कुमार के ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। संगठित होकर आर्थिक और भौतिक लाभ लेने के लिए लूट, छिनैती करने वाले गैंग लीडर सहित गिरोह के तीन सदस्यों के विरुद्ध लुटेरा गैंग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना गोपीगंज की जांच रिपोर्ट के आधार पर कुख्यात एवं सक्रिय अपराधी विपिन कुमार निषाद पुत्र मंगला प्रसाद निवासी मवैया थाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी जनपद प्रयागराज के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। इस समय वह गैंग बनाकर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध करता है। इनके खिलाफ पुलिस ने लुटेरा गैंग नंबर डी-15/2022 पंजीकृत किया है। गैंग में शामिल सदस्यों में आनंद निवासी बीकर घूरपुर प्रयागराज, राजेश गौड़ निवासी केदारपुर गोपीगंज और धीरज जायसवाल निवासी बैदाखास शामिल है। गैंग लीडर विपिन कुमार निषाद के खिलाफ अलग-अलग जिलों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed