फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scramble for drinking water

पीने का पानी के लिए मारामारी

Wed, 27 Apr 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 27 Apr 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Scramble for drinking water
खरगपुर गांव में हैंडपंप पर पानी के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़।
 भीषण गर्मी में जिले के गांवों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। जरूरत बढ़ते ही जहां पेयजल संसाधन जवाब दे गए हैं, वहीं इस लिहाज से पूर्व तैयारियों का अभाव ग्रामीणों के लिए मुश्किलों का सबब है। बड़ी संख्या में हैंडपंप या तो खराब हैं, या फिर रिबोर न होने के कारण उनका पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में इक्का-दुक्का जो हैंडपंप ठीक हैं, उन पर पानी को लेकर मारामारी की स्थिति है। 
विज्ञापन



पाताल सोखती गर्मी के बीच जिले में पेयजल समस्या गंभीर हो चली है। गांवों में हालात और भी खराब हो गए हैं। ज्यादातर घरों में लगे निजी हैंडपंपों में से 90 फीसदी से अधिक खराब हो गए हैं। जो ठीक हैं, उनमें से कई का पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पानी को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। पेयजल के अन्य साधन न होने के कारण ग्रामीणों को दूर से पानी ढोकर लाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्र के खरगपुर गांव में लगा हैंडपंप दो महीने से खराब है।
विज्ञापन


इसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों में खासा रोष दिखा। एक ही हैंडपंप होने के कारण पानी लेने के लिए लोगों की कतार लगी थी। पानी लेने पहुंचे गांव के राजन बेनवंशी, पत्तू, शेरई, राजू, मनोज, भोनू, शीला, सावित्री, नंदलाल, गुल्लर, पन्ना, मुधना देवी, पूजा, मंजू आदि ने कहा कि ग्रामीणों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। जबकि जिम्मेदार लोगों से कई बार कहा भी गया। जलनिगम के एक्सईएन एसएन तिवारी ने कहा कि सरकारी हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि जलस्तर 24 मीटर से नीचे चला गया है। निजी हैंडपंप तो और भी कम बोर होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 1500 और नगरीय क्षेत्र के 300 हैंडपंपों के रिबोर के लिए प्रस्ताव जिला योजना समिति में रखा गया है। जल्द ही समस्या को दूर कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed