फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scorpio collides with truck, three including groom's sister-nephew died

ट्रक से भिड़ी स्कार्पियो, दूल्हे की बहन-भांजे समेत तीन की मौत

Wed, 18 May 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with truck, three including groom's sister-nephew died
चौरी के कोल्हड़ में घटना स्थल पर क्षत्रिग्रस्त हालत में खड़ी स्कार्पियो। - फोटो : BHADOHI
भदोही-वाराणसी मार्ग पर रोटहां हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की रात दो बजे बरातियों से भरी स्कार्पियो और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हे की बहन, भांजा सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

अमवा खुर्द गांव से ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव बरात गई थी। भोजन करने के बाद मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे महिलाओं और बच्चों को लेकर स्कार्पियो घर के लिए रवाना हुईं। रोटहां हनुमान मंदिर के पास स्कार्पियो पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दस महिलाएं, आठ बच्चे और चालक घायल हो गए। सभी को भदोही के महाराज बलवंत सिंह चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं व चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों में सोनम देवी (25) पत्नी अच्छेलाल निवासी माधव रामपुर भदोही, सुमन (30) पत्नी अनिल निवासी अमवा खुर्द भदोही व चालक रंजीत (18) पुत्र पप्पू निवासी पकरी थाना चौरी भदोही शामिल हैं। इसमें रंजीत दूल्हे का भांजा लगता है और सोनम बहन बतायी गई। घटना में गंभीर रूप से घायल सोनी, अंशु, किरन, ममता, सावित्री, सुषमा को भदोही से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोगों के अनुसार रोटहां हनुमान मंदिर के पास करीब एक किमी संकरी सड़क होने की वजह से यह हादसा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों के नाम व पता
सोनी (30) पत्नी अमरजीत निवासी सुरियावां, नगीना देवी (24) पत्नी राहुल कुमार निवासी तिमुही रामपुर, सरिता (18) पुत्री दीनानाथ निवासी सुरेरी मोदक जिला जौनपुर, अंशु (7) पुत्र रामसूरत, ज्योति(8) पुत्री अमित कुमार, किरन (28) पत्नी राम सूरत निवासी अमवा खुर्द, ममता देवी (30) पत्नी लाल बहादुर निवासी अनेई थाना बड़ागांव जिला वाराणसी, सावित्री देवी (30) पत्नी पप्पू निवासी पकरी कला, अंशु (5) पुत्र अमरजीत निवासी सुरियावां, शिवानी (15)पुत्री अजीत निवासी अमवा खुर्द, सुषमा (6) पुत्री अमरजीत निवासी सुरियावां, खुशी (10) पुत्री राममूरत निवासी अमवा, सनी (4) पुत्र अनिल कुमार निवासी अमोल खुर्द, अंशु (16) पुत्री राजकुमार निवासी मुंहफोड़ा भदोही व एक डेढ़ माह का बच्चा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
जिले के चौरी इलाके में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत और 15 लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिए हैं।
शादी की खुशी मातम में बदली, रस्म छोड़ अस्पताल पहुंचे बराती
भदोही-वाराणसी मार्ग पर चौरी बाजार में स्कार्पियो-ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं व चालक की मौत की जानकारी मिलते ही अमवा खुर्द और भिदिउरा में कोहराम मच गया। शादी की खुशी पल भर के भीतर ही मातम में तब्दील हो गई। कई बराती शादी की रस्म छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। दूल्हा भी बहन और भांजे की मौत की जानकारी पाकर भागते हुए अस्पताल पहुंचा।
कुछ देर के बाद उसके परिवार वाले दूल्हे को पुन: लेकर शादी में पहुंचे जहां बची हुई शादी की रस्म पूर्ण की गई। शादी हो तो गई, लेकिन बीच-बीच में बरातियों व घरातियों की आखों से आंसू टपकते रहे। उधर, अस्पताल पहुंचे कई बरातियों की आंखे सिर्फ अपने लाडले को खोज रही थीं।
बरात में वैसे तो कई वाहन गए थे, जिसमें बड़े लोग बैठकर बरात पहुंचे। बाद में महिलाओं के तैयार होने पर सभी महिलाएं, बच्चे स्कार्पियो में सवार हो गए। रिश्तेदारी की स्कार्पियो को चलाने की जिम्मेदारी दूल्हे के भांजे को मिल गई। किसे पता कि खुशी के माहौल में किसी की नजर लग जाएगी। दोपहर करीब दो बजे ही बरात में सूचना मिल गई कि हादसा हो गया है। फिर क्या जो जहां था वहीं से जो साधन मिला उसी से भदोही के महाराज बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचा। वहां हर कोई अपने बच्चे और परिवार के सदस्यों को खोज रहा था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां सड़क सकरी है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो जब सड़क बन रही थी उस समय कुछ विवाद के कारण करीब एक किमी सड़क को छोड़ दिया गया था। ग्रामीण बताते हैं कि रोटहां से ब्रह्माश्रम तक सड़क चौड़ी नहीं है। ऐसे में अक्सर टक्कर होती है। रात के समय स्कार्पियो की रफ्तार अधिक रही होगी और ट्रक चालक कभी मनमाना रहा होगा यहीं वजह है कि आमने-सामने की टक्कर हो गई। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed