फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Schools open after three months, increased activity

तीन माह बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल-पहल

Thu, 01 Jul 2021 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Schools open after three months, increased activity
कोरोना संक्रमण के कारण करीब तीन माह से बंद चल रहे प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के खुलने से स्कूलों में चहल-पहल बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को बीएसए अमित कुमार सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण किया। लठियां प्राथमिक विद्यालय समय से नहीं खुलने पर बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 से प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा में पढ़ाई प्रभावित चल रही है। कोरोना की पहली लहर में मार्च से लेकर जुलाई-अगस्त तक स्कूल बंद रहे जबकि दूसरी लहर में मार्च 2021 से जून तक विद्यालय नहीं खुल सके। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर शासन के निर्देश पर स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया। अधिकतर स्कूलों में शिक्षक भी समय से पहुंच गए, हालांकि सीमावर्ती स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय लठियां सुबह नौ बजे तक नहीं खुल सका था। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर द्वितीय, बैदा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डीघ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में गया वहां सभी शिक्षक मौजूद रहे। लठियां प्राथमिक विद्यालय के विलंब से खुलने की शिकायत मिली थी, जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि अभी बच्चों को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। जिससे बच्चे आनलाइन शिक्षा ग्रहण करेंगे। आदेश आने पर बच्चों को भी स्कूलों में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed