फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   School bus saved from overturning, children's breath stuck

पलटने से बची स्कूल बस, अटकी बच्चों की सांस

Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
School bus saved from overturning, children's breath stuck
जंगीगंज के सोनैचा में सड़क के किनारे लटकी स्कूल बस को निकालता क्रेन। संवाद - फोटो : BHADOHI
जंगीगंज। जयराजी देवी पब्लिक स्कूल की एक बस सोमवार को सोनैचा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटने से बच गई। इस दौरान चीख-पुकार पर ग्रामीण ने मौके पर आकर इमरजेंसी खिड़की से बच्चों को बचाने में सफल रहे। जानकारी पर कोइरौना थाना पुलिस क्रेन के साथ पहुंच कर बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जयराजी देवी पब्लिक स्कूल की बस प्रतिदिन की तरह बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। सोनेचा-नेवाजीपुर गांव पहुंचने पर बस कीचड़युक्त मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में धंस गई और बच्चे किसी अनहोनी को लेकर चीखने लगे। ग्रामीणों की नजर अनियंत्रित बस पर पड़ते ही दौड़ पड़े। कई अभिभावक भी मौके पर पहुंच कर अपने बच्चों को घर ले गए। अभिभावकों ने नाराजगी जताई कि विद्यालय प्रबंध समिति प्रति माह फीस के नाम पर धनराशि ली जाती है लेकिन ट्रेंड चालकों को नहीं रखा जाता। सिर्फ काम निकालने के लिए कम मानदेय पर अनट्रेंड चालकों के हाथों में स्कूल वाहनों की स्टेयरिंग पकड़ा दी जाती है। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना जयप्रकाश ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित कर क्रेन से बस को सीधा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed