{"_id":"5f1f1c818ebc3e9ffb2ecb05","slug":"sawan-a-crowd-of-devotees-thronged-the-pagoda-on-the-fourth-monday-bhadohi-news-vns538259598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन:चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन:चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
हरिहरनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करते भक्त।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भोलेनाथ के प्रिय मास सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी तादाद में लोगों ने कतारबद्ध होकर देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जमकर जयकारे लगे और भक्तों ने जलाभिषेक किया।
सावन के चौथे सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के शिवालयों में भक्तों की भीड़ दिखी। जलाभिषेक, दर्शन-पूजन के बाद जयकारे से परिसर शिवमय हो गए। वैश्विक महामारी के कारण कांवर यात्रा पर रोक लगाते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेंस के साथ जलाभिषेक, पूजन-दर्शन का सिलसिला शुरू है। सोमवार को शिवभक्तों ने बड़ेशिव धाम, सेमराधनाथ, तिलेश्वरनाथ, जोगीबीर, मनकामेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ा, बड़ादेव जोगिनका, सीतामढ़ी, केदारनाथ, हरिहरनाथ, अंचलेश्वरनाथ सहित औराई, उगापुर, बाबूसराय, महाराजगंज, जंगीगंज, ऊंज, कोइरौना, पाली, दुर्गागंज, सुरियावां, चौरी, सर्रोई, अभोली, वहिदानगर स्थित शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर जयकारे लगाए। भोर से ही रामपुर, सीतामढ़ी, धनतुलसी, बारीपुर आदि गंगा घाटों पर स्नान कर दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस-प्रशासन महिला-पुरुष जवानों के साथ डटे रहे। सेमराधनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने वालों की लंबी कतार लग गई थी।
इनसेट
टूटा सोशल डिस्टेंसिंग का मानक, पुलिस मूकदर्शक
ज्ञानपुर। भले ही शासन-प्रशासन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर तरह-तरह की हिदायतें दे, लेकिन धार्मिक स्थलों पर मानक का पूरा पालन नहीं हो पा रहा। सावन के चौथे सोमवार को कुछ मंदिरों पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित कर कोविड-19 का पालन कराने में पुलिस प्रशासन असफल होता दिखा। सुरक्षा के नाम पर थाना, कोतवाली और चौकी पुलिस मंदिरों के आसपास उपस्थित रही, लेकिन भक्तों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का मानक टूटता रहा। मंदिरों पर भक्तों को दर्शन-पूजन के दौरान पालन किए जाने वाले मानकों की होर्डिंग लगाकर छोड़ दी गई है।