फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Saw land for STP

Bhadohi News: एसटीपी के लिए जमीन देखी

Wed, 26 Jun 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Saw land for STP
भदोही। नदी नालों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर पालिका ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश पर मंगलवार को भदोही नगर पालिका और तहसील के अधिकारियों ने मोहल्ला पिपरी जाकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना के लिए भूमि का निरीक्षण किया। भूमि आवंटन के संबंध में तहसील अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

नदियों की साफ रखने तथा प्रदूषण से बचाने के लिए न्यायालय ने सख्त निर्देश दिए हैं। नदियों के प्रदूषित होने का मुख्य कारण यह है कि शहर का गंदा तथा रंगाई भट्ठों का पानी नदियों में बहा दिया जाता है। न्यायालय के आदेश के पालन के लिए डीएम ने भदोही नगर क्षेत्र में एसटीपी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंगलवार को नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह राजस्व अधिकारियों का साथ पिपरी में एसटीपी स्थापना के लिए जमीन देखने पहुंचे। ईओ ने बताया कि एसटीपी के लिए कम से कम 6 से 8 बीघे जमीन होनी चाहिए। हम लोगों ने पिपरी में जमीन देखी है, जो 8 बीघे की है। साथ में तहसीलदार संजय कुमार ने भी जमीन देखी है। दो दिन में तहसीलदार ने जमीन की नवैयत देख कर इस संबंध में प्रस्ताव देने का आश्वासन दिया है। कहा कि जमीन मिल जाने के बाद एसटीपी स्थापना के लिए डीपीआर आदि बनाने पर काम शुरू किया जाएगा। इस दाैरान जल निगम के सहायक अभियंता विजय पासवान, पालिका के जेई रवि विश्वकर्मा, लेखपाल आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed