फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Save life by following traffic rules

यातायात नियमों का पालन कर बचाएं जिंदगी

Wed, 17 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Save life by following traffic rules
बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना में जागरूकता गोष्ठी में बच्चों को जानकारी देते यातायात प्रभारी श? - फोटो : BHADOHI
ऊंज। उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मंगलवार को गोधना-सूफीनगर स्थित बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल में जागरुकता गोष्ठी कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। कहा कि वह इन नियमों का पालन कर खुद तो दुर्घटनाओं से बच सकते हैं और दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं। यात्री कर अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्र ने कहा कि नियमों का पालन कर दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। अनदेखी से प्रति वर्ष बढ़ रही मृत्यु दर चिंता का विषय है। यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि बच्चों के जागरुक होने पर यह जागरूता आगे अभिभावकों और परिचितों तक भी पहुंचती है। जिससे वह भी जागरुक होते हैं। अधिकारियों ने समझाया कि सड़कों पर आवागमन करते समय कहीं दुर्घटना होती है तो वीडियो और फोटो न खींच कर 112, 108 पर फोन किया जाए ताकि जल्द सहायता मिल सके। बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट, वैध कागजात रखें और रात में डिपर का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट बांध कर निर्धारित गति में चले। दुर्घटनाओं की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर देने से पुलिस और मेडिकल टीम अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। इस मौके पर तेजप्रताप, इंद्रजीत, सांध्वी, शिवम, मनीष कुमार, अजय कुमार, विशाल, विजय कुुमार समेत बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed