फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Saubhagya Yojana's transformer guarantee is a misfortune for 3 colonies

Bhadohi News: सौभाग्य योजना के ट्रांसफाॅर्मर की गारंटी 3 बस्तियों के लिए दुर्भाग्य

Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Saubhagya Yojana's transformer guarantee is a misfortune for 3 colonies
डीघ ब्लॉक के बारीपुर गांव की तीन बस्तियों में अधिकारियों की उदासीनता से सौभाग्य योजना दुर्भाग्य में बदल गई है। बस्तियों में सौभाग्य योजना के तहत लगे तीन ट्रांसफाॅर्मर सालभर पहले जल गए। ट्रांसफाॅर्मर अब तक नहीं बदले गए।
विज्ञापन

इससे करीब 16 हजार की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। बिजली निगम ने सौभाग्य योजना से लगे ट्रांसफाॅर्मर को बदलने से मना कर दिया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर अभी गारंटी पीरियड में हैं। इसलिए लगाने वाली संस्था ही बदलेगी। डीघ ब्लॉक का बारीपुर गांव जिले के सबसे बड़े गांवों में शामिल है।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले गांव की तीन बस्तियों में सौभाग्य योजना के तहत 16-16 केवी के तीन ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए थे। ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद गांव की गड़ेरिया की बारी, मुस्लिम बस्ती व दलित बस्ती में घर-घर बिजली के कनेक्शन दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से अंधेरे में रह रहे तीनों बस्ती के लोगों के घरों में पहली बार रात रोशनी पहुंची थी। लगभग साल भर पहले एक के बाद एक तीनों ट्रांसफाॅर्मर जल गए। इससे तीनों बस्तियों में फिर से अंधेरा छा गया। सालभर में जले ट्रांसफाॅर्मर अब तक नहीं बदले गए।
इस प्रकार बस्ती वासियों के लिए सौभाग्य योजना के ट्रांसफाॅर्मर की गारंटी दुर्भाग्य बन गई। गांव के रमजान अली ने बताया कि जले ट्रांसफाॅर्मर को 24 घंटे में बदलने का शासनादेश है। इसके बावजूद गांव की तीन बस्तियों में जले ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले गए।

साहब अली ने बताया कि गांव के कुछ लोग दूर से तार खिंचकर लाइट जला रहे हैं। पुरुषोत्तम नेता, फौजदार ने बताया कि बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और रात की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed