फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanskrit schools organised a rally, emphasis on increasing the number of students

Bhadohi News: संस्कृत स्कूलों की निकली रैली, छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर

Tue, 07 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit schools organised a rally, emphasis on increasing the number of students
ज्ञानपुर संस्कृत महाविद्यालय से जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना करते डीआईओएस । संवाद
ज्ञानपुर/ऊंज। श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर से सोमवार को जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इसमें विभिन्न संस्कृत विद्यालय के शिक्षक और बच्चे शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने रैली संग नगर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों और उनके विद्यार्थियों के लिए सरकार तमाम सुविधाएं दे रही है। अब धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है। इस मौके पर मंजू शर्मा, प्राचार्य आद्या प्रसाद विश्वकर्मा, श्यामधर पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय आदि रहे। स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय वहिदानगर में रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बच्चे पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत, हर बच्चा स्कूल जाए के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। बीईओ ने कहा कि सरकार बच्चों को तमाम सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर मुकेश पांडेय, सूर्यकांत मौर्य, अरूण पांडेय, दीपेंद्र तिवारी, इंदूचंद्र पांडेय, मिथिलेश तिवारी, योगेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed