फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanskrit is the language of culture, the need to move forward

संस्कार की भाषा है संस्कृत,आगे बढ़ाने की जरुरत

Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the language of culture, the need to move forward
घोसिया। संस्कृत सप्ताह का आयोजन मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में संपन्न हुई। आकर्षक रही लघु प्रदर्शनी का अवलोकन कर शिक्षकों ने सराहना की। मुख्य अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत भदोही जनपद की प्रचारक माया त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत संस्कारों की भाषा है। उपयोग करने से आने वाली पीढ़ी और जनसमुदाय सशक्त भारत के निर्माण सराहनीय सहयोग दे सकता है। उपस्थित बच्चों से निबंध, श्लोक वाचन, संभाषण, चित्रकला, संस्कृत गीत प्रस्तुत कराया गया। प्रधानाध्यापक विनोदचंद्र ने कहा कि गर्भाधान से लेकर मृत्युपरांत, मानवीय मूल्यों से युक्त पूरे जीवन का आदर्श संस्कृत भाषा में निहित है और संस्कृत सेवा भारत माता की सेवा है। हमारा ज्ञान-विज्ञान, भावी कर्णधार व्यवहारिक जीवन में उपयोग कर समृद्ध भारत का निर्माण करें। इस मौके पर अनीता पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, रामचंद्र चतुर्वेदी, अंशु, विनीता, प्रभाकर गिरि, रमेश, जटाशंकर मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed