{"_id":"c4fb002157eecbd803e376fcea445370","slug":"sandeep-topped-the-point-of-cross-country-race-gorhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री रेस में घोरहां के संदीप बिंद अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री रेस में घोरहां के संदीप बिंद अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व.काशी प्रसाद मौर्य की स्मृति में संचालित 12 किमी मासिक बाबा हरिहरनाथ क्रास कंट्री रेस में घोरहां के संदीप बिंद ने सभी धावकों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में लखनो के महेश कुमार ने द्वितीय, राहुल पाल ने तृतीय, सनवइयां के आशीष यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 11वां स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को आयोजक कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इसके पूर्व 12 किमी क्रास कंट्री रेस का सुबह सात बजे बैराखास से झंडी दिखाकर व्यायाम प्रशिक्षक मनोज कुमार ने रवाना किया। श्रीपुर, भगवानपुर, तेजीपुर, भुड़की गांव होते हुए रेस विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी रविशंकर यादव और अध्यक्षता कर रहे ज्ञानपुर नगर पंचायत चेयरमैन हीरालाल मौर्या ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर प्रतिभाग करने से प्रतिभा से एकाग्रता में मदद मिलती है। निर्णायक शेखर पांडेय, महादेव प्रजापति रहे। इस मौके पर श्याम बिहारी, भूषण गुप्ता, कमलाशंकर पाल, प्रमोद पाल, रवि चौरसिया, खेल सचिव कैलाश पाल आदि मौजूद रहे।