{"_id":"57f55acd4f1c1bd05b26f8c4","slug":"samples-from-three-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन दूकानों से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दूकानों से लिए नमूने
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के मद्देनजर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को नगर में कई दूकानों पर छापेमारी की। इससे मिलावट करने वाले दूकानदारों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ की दो दूकानों के अलावा एक होटल से नमूना लिया। साथ ही भारी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराते हुए ताजा और शुद्ध सामान बेचने की हिदायत दूकानदारों को दी।
जिला खाद्य अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने भदोही नगर में छापेमारी की। इस दौरान सबसे पहले टीम ने गोला मंडी में छापेमारी की। यहां हरिशंकर ट्रेडर्स और महादेव मर्चेंट की दूकान से आटा, बेसन, मैदा का सैंपल लिया। दूकानों में कुछ बेसन और मैदा खराब हालत में पाए गए। उसे खाद्य अधिकारियों ने नष्ट कराया। इसके बाद टीम स्टेशन रोड स्थित होटल सिराज पहुंची।
यहां आटा और सॉस का नमूना लिया। अधिकारियों ने होटल के किचन की साफ-सफाई के अलावा आधा दर्जन फ्रिज की भी जांच-पड़ताल की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, जय प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े मामले में लापरवाही न बरतें। दूकानदारों को साफ-सफाई और मिलावट से बचने की हिदायत दी।
विज्ञापन
जिला खाद्य अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि तीन स्थानों से आटा, बेसन और सॉस के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मिलावटी सामान बेचेन नहीं दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई होगी।