फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samar Bahadur is preparing an army of child scientists

बाल वैज्ञानिकों की फौज तैयार कर रहे समर बहादुर

Thu, 03 Sep 2020 04:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Samar Bahadur is preparing an army of child scientists
शिक्षक समर बहादुर। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सरकारी स्कूलों के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है, हालांकि कुछ स्कूल शिक्षकों की मेहनत से कान्वेंट स्कूलों को भी मात दे रहे हैं। ऐसा ही एक स्कूल है पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवां, जहां शिक्षक समर बहादुर के प्रयास से साइंस, कंप्यूटर लैब से लेकर बेहतर पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। शिक्षक लैब में बाल वैज्ञानिकों की फौज तैयार कर रहे हैं। मुख्य सचिव और जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्कूल का सम्मान भी मिल चुका है।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के गोहिलांव गांव निवासी समर बहादुर 21 साल से शिक्षा से बच्चों के भविष्य को प्रकाशमय बना रहे हैं। 25 नवंबर 1999 को पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय नेवादा जबकि 12 जुलाई 2007 को नये विद्यालय तिऊरी में हुई। भवन विहीन स्कूल में एक साल तक पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाया, लेकिन बच्चों की संख्या कम नहीं हुई। आठ अगस्त 2009 को नए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवां में भेजा गया। यहां आने पर अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आदर्श विद्यालय प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर की सीडी देखकर कुछ अलग करने का जज्बा मन में आया। स्कूल के कायाकल्प की योजना बनाकर काम शुरू किया। भौतिक परिवेश के बदलाव के साथ शैक्षिक गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया। वेतन के पैसे से कंप्यूटर लैब, साइंस लैब की स्थापना किया। समाज का सहयोग मिलने से स्कूल में सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकी, आरओ मशीन, दो इन्वर्टर समेत दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे बच्चों की संख्या साल दर साल बढ़ती गई। वर्तमान में शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व स्कूल में प्रवेश फुल हो जाता है। सभी के सहयोग से गुजरे साल में शासन स्तर से उत्कृृष्ट स्कूल का पुरस्कार मिल चुका है, जबकि दो साल से जिलाधिकारी स्वच्छ स्कूल का पुरस्कार दे चुके हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई संग जागरूकता को बनाया मिशन
ज्ञानपुर। सरकारी स्कूलों में पठन पाठन से लेकर अन्य व्यवस्थाएं काफी हद तक बदल रही है। युवा शिक्षक भी कुछ अलग करने के जज्बे संग स्कूल आते हैं। प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर के शिक्षक रामलाल यादव बच्चों को बेहतर पठन-पाठन संग जागरूकता को मिशन बना लिया है। मूल रूप से जौनपुर जिले निवासी रामलाल प्रशासनिक, शिक्षा विभाग के जागरूकता मिशन से लेकर पौधरोपण, जीवों की सुरक्षा जैसे कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed